गढ़वा, जुलाई 18 -- भवनाथपुर। लगातार हो रही बारिश से अरसली उत्तरी के झुमरी टोला निवासी मनोज प्रजापति का कच्चा मकान बुधवार रात भरभराकर गिर गया। घटना के वक्त मनोज, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा घर के बाहर थे। उससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से खाने पीने का सारा सामान मलबे में दब गया। उससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहने को विवश है। मनोज ने बताया कि वर्ष 2023 में भी इसी तरह बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान गिर गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब तक नया मकान नहीं बना सके। उसी टूटे-फूटे मकान में किसी तरह परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने और रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.