गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारी बारिश की संभावना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गुरुवार को सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं सभी निजी विद्यालय (कक्षा केजी से 8 तक) बंद रहेगा। इसको लेकर बुधवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विशेष बुलेटिन में 17 से 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 19 जून को रेड जोन में गिरिडीह जिला को चिन्हित किया गया है। जिसमें भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इधर झारखंड 2 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कक्षा 12वीं तक विद्याल बंद रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.