गढ़वा, जुलाई 17 -- गढ़वा। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा एवं आगामी 24 घंटे में और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी चेतावनी के आलोक में छात्रों की सुरक्षा व जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.