मायावती, सितम्बर 4 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन पर चिंता जताते हुए केंद्र तथा संबंधित राज्य सरकारों से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तत्काल आगे आने का आग्रह किया है। मायावती ने बृहस्पतिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''देश के विभिन्न राज्यों में भी खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम आदि राज्यों में भारी बरसात व भूस्खलन आदि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से हो रही जान-माल व पशुधन की व्यापक हानि तथा गुरुग्राम व नोएडा आदि जैसे शहरी इलाकों में भी भारी जल भराव आदि की समस्याओं से करोड़ों परिवारों को कठिनाइयों व आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मानवता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.