चाईबासा, मई 19 -- गुवा । गुवा,बड़ाजामदा क्षेत्र में रविवार शाम को हुई भारी बारिश, तेज तूफान और जोरदार गर्जना के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम की इस मार से बड़ाजामदा में एक पेड़ 33 केवी की ओवरहेड बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू में रविवार देर शाम से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति की दोनों मुख्य लाइनें - लाइन-1 और लाइन-2 - पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। सेल की विद्युत टीम बहाली कार्य में जुटी हुई है, लेकिन आज सोमवार को भी बिजली बहाल होने की संभावना अत्यंत क्षीण है। इस कारण सेल प्रबंधन ने टाउनशिप वासियों से अपील की है कि वे इनवर्टर का प्रयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक बिजली खर्च से बचें। बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.