हाथरस, जनवरी 5 -- सासनी-हाथरस, संवाददाता। पिछले दिनों नागपुर के निकट सड़क हादसे में सासनी के कांवड़िया की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर को जब कांवड़िया का शव गांव में पहुंचा तो काफी संख्या हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। जय श्री राम के जयकारों के मध्य कांवड़िया का अंतिम संस्कार किया गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। कुछ दिन पूर्व गांव समामई निवासी भोला पंडित के साथ गांव के 22 वर्षीय सुनील उर्फ छोटू, 50 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पुत्र रामभरोसी, यश उर्फ बाबू पुत्र जगदीश, जगदीश पुत्र गिरीशचन्द्र कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ यात्रा हरिद्वार से प्रारम्भ होकर रामेश्वरम में भोले बाबा का जलाअभिषेक कर समापन होना था। यह लोग 51 लीटर जल लेकर यात्रा कर रहे थे। तभी महाराष्ट्र राज्य के नागपुर से करीब 105...