नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई और इस दौरान रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी- मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों को खरीदने की लूट सी मच गई। बीते सोमवार को शानदार कारोबारी अपडेट देने के बाद मंगलवार को ट्रेडिंग के दौरान मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर करीब 4 फीसदी उछाल के साथ 1149 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। इसी साल 17 मार्च को शेयर 1,036 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। जून 2024 में शेयर की कीमत 1,648 रुपये तक पहुंच गई थी, जो शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।चौथी तिमाही की बिक्री बुकिंग में उछाल लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बिक्री बुकिंग में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह रिकॉर्ड 4,810 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.