हजारीबाग, जनवरी 4 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बरसोत गांव निवासी मुकेश रविदास के चार माह के शिशु की मौत हो गई। मृतक के पिता समेत बरसोत के लोग बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और एएनएम पर लापरवाही से टीकाकरण करने का आरोप लगाया। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर और बरसोत के मुखिया मोतीलाल चौधरी भी इस मौके पर मौजूद थे। बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने टीकाकरण से मौत होने की बात से इंकार किया है। कहा कि बरसोत में 27 बच्चों का टीकाकरण किया गया था, सभी बच्चे स्वस्थ हैं किसी को कुछ नहीं हुआ। बरही में 500 बच्चों का टीकाकरण किया गया लेकिन कहीं से कोई शिकायत नहीं आयी। बीमार बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जाता है। वहीं मृतक शिशु के पिता मुकेश रविदास ने उपाधीक्षक को आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि उनका बच्चा जन्म से अत्यंत कमजोर था। उसका स्व...