मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर की हृदय स्थली और व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले गांधी चौक पर मंगलवार को भारी जाम से लोग देर शाम तक परेशान रहे। जाम से निकलने के लिए लोग घंटों जूझते रहे। जाम खुलवाने में प्रशासन के प्रयास शून्य दिखाई देते हैं। दरअसल, दबंगों द्वारा गांधी चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड बना दिया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इससे आए दिन जाम की समस्या गंभीर बनी रहती हैं। बरूराज, महना जाने वाले रोड पर हल्के वाहनों की बात तो दूर लोगों को पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। गांधी चौक से शशि बाबू चौक होते हुए मोतीपुर बस स्टैंड तक सड़क की दोनों तरफ ऑटो खड़ा करने व ठेला लगा दिए जाने से सड़क बहुत संकीर्ण हो जाती है। जाम के कारण मरीजों को सीएचसी ले जाने में एंबुलेंस घंटों जाम में फंसे रहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.