शामली, जनवरी 2 -- क्षेत्र में भारसी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से शामली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाईडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शमशाद पुत्र शहाबुद्दीन, संजीदा, आयशा व एक अन्य अपनी कार में सवार होकर किसी कार्य से शामली जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह कांधला क्षेत्र के भारसी मोड पर पहुंचे तो इसी दौरान कार चालक का नियंत्रण बिगड गया और कार हाईवे पर डिवाईडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची कांधला पुलिस ने घायला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजन दा...