दुमका, फरवरी 21 -- रानेश्वर। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा आश्रम परिसर में शनिवार को इस बार 20 वां वर्ष वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित उत्सव आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा। भव्य उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संघ के गैरिक ध्वज आरोहण के साथ हुई। ध्वजा रोहन समारोह स्वामी देवमयानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात आश्रम परिसर से भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा पाथरा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर पाथरा गांव, रानेश्वर बाजार, रघुनाथपुर मोड़ एवं रघुनाथपुर गांव होते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंची। शोभायात्रा में जय ढाक,घण्टा, ड्रम, राईबोशे नृत्य दल समेत सैकड़ो लोग शामिल थे। शोभायात्रा संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज सहित स्व...