रांची, दिसम्बर 3 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिनी 'स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम' बुधवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही, बीएड सत्र 2025-27 के नए विद्यार्थियों का अभिक्षमता परीक्षण (एप्टीट्यूड टेस्ट) लिया गया। इस इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। उन्हें महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, मेंटर-मेंटी कार्यक्रम, एलुमिनी मीट और हाउस वाइज विभाजन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, साथ ही पूरे महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय की शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्य ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे एक महान विरासत का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने उन्हें अपने मिशन में दृढ़ रहने, हमेशा सीखते रहने और शिक्षण के आनंद का अनुभव करने की सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.