नई दिल्ली, अगस्त 29 -- प्रधानमंत्री मोदी की चीन और जापान यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हमला बोला है। कांग्रेस महा सचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि चीन, भारत और अमेरिका के बिगड़ते संबंधों का फायदा उठा रहा है। हमें चीन के साथ संबंधों को, बीजिंग की शर्तों पर सुधारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं जापान की यात्रा पर गए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि पीएम मोदी एक और विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं, लेकिन 2023 की घटना के बाद मणिपुर की जनता अभी भी उनका इंतजार ही कर रही है। कांग्रेस महा सचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री इस बार जापान और चीन की यात्रा पर हैं। चीन यात्रा भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमें चीन के साथ संबंध साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.