नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारतीय कप्तान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के बॉयकॉट के बावजूद उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए कोलंबे जाएगी। भारत को 15 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी का सामना करना है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसकी सरकार ने मैच में हिस्सा नहीं लेने के लिए कहा है क्योंकि 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।भारतीय टीम की फ्लाइट बुक भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस मीट के दौरान कहा, ''मुझे लगता है कि उनका फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है। काश...