नई दिल्ली, मई 9 -- India-Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को गुरुवार को नाकाम कर दिया। इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार रात अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की और उन्हें बताया कि भारत स्थिति को बिगाड़ने की पाकिस्तान की किसी भी प्रयास से दृढ़ता से निपटेगा। फोन पर बातचीत के बाद जयशंकर ने बताया कि इस वार्तालाप के दौरान सीमा पार आतंकवाद पर भारत की लक्षित और नपी-तुली प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। जयशंकर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आज शाम अमेरिका के विदेश मंत्री से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की मैं दिल से सराहना करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और नपी-तुली प्रतिक्रिया को रेखांकित किया गया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.