नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत 6जी तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम वाई-फाई कनेक्टिविटी की 4जी तकनीक में विश्व के पीछे थे और 5जी में हम विश्व के साथ चले हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में इस वक्त 5जी कनेक्टिविटी के उपभोक्ताओं की संख्या 40 करोड़ है। वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। भारत ने 22 माह में 99.9 फीसदी जिलों में 5जी लागू किया। - कुछ माह में पूरा देश 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एक प्रश्न क...