दिल्ली, जनवरी 30 -- भारत ने 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी पेश की है, लेकिन प्रशासन, बुनियादी सुविधाओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर उठ रहे कुछ सवाल इसके सच होने में बड़ी चुनौती बने हुए हैं.इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट जैसे हालिया सुधारों का जिक्र करते हुए 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने के भारत के इरादे को फिर से दोहराया.मोदी ने कहा, "2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे.देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए जोरदार कोशिशें कर रहा है.इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मुकाबले में हिस्सा लेने के बड़े मौके उपलब्ध कराना है"पिछले साल जुलाई में, भारतीय अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड के लुजान शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के हेडक्वार्टर का दौरा किया था और गुजरात क...