शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। जनपद के कवि व संचालक डॉ इन्दु अजनबी को वृन्दावन में हो रहे त्रिदिवसीय भारत- नेपाल साहित्य सांस्कृतिक महोत्सव में आमंत्रित किया गया है । 21 से 23 मार्च तक होने वाले इस महोत्सव में भारत व नेपाल के अनेकों कवि साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में कवि सम्मेलन, साहित्यिक परिचर्चा व पुस्तक विमोचन सहित कई आयोजन होंगे । डॉ अज़नबी इस आयोजन में काव्यपाठ के साथ ही सत्र का मंच संचालन भी करेंगे। डा. अजनबी की इस उपलब्धि पर डा. प्रशान्त अग्निहोत्री, सरिता बाजपेई, डा. अवधेश मणि त्रिपाठी, रामबाबू शुक्ल, सुशील दीक्षित विचित्र, कमल मानव, अरविन्द पण्डित, प्रदीप बैरागी, विजय तन्हा, पीयूष शर्मा, राशिद हुसैन राही आदि साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.