हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । बुधवार को जैन भवन बड़ा बाजार में विश्व मानवाधिकार दिवस एवं परम पावन दलाई लामा को शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुए 36 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत तिब्बत मैत्री मंच ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भारत तिब्बत मैत्री मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत तिब्बती परंपरा के अनुसार खतक उड़ा कर किया। मंच की ओर से यह सम्मान अतिथियों को तिब्बती संस्कृति और भारत-तिब्बत के ऐतिहासिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक बताया गया। मौके पर राकेश वर्मा, शैलेश चंद्रवंशी,राजन वर्मा,महेंद्र ठाकुर, भोला भगत, वीरेंद्र भगत, मनीष चौरसिया, रंजीत चौरसिया, मीरा मेहता, राम प्रकाश सिंह, दु...