गढ़वा, जनवरी 3 -- मेराल, प्रतिनिधि। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस सोमवार को मेराल प्रखंड के पेसका में भव्य रूप से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के नव नियुक्त जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव जी महाराज के नेतृत्व में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, संस्कार, वैदिक, आधुनिक शिक्षा व भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का जिला स्तरीय स्थापना दिवस जिला मुख्यालय से सटे चिनियां रोड पेसका में अवस्थित किसान पाठशाला के सभागार में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला व प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। स्थापना दिवस पर प्रथम सत्र में सक्रिय कार्यकर्ता, योग शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के योग कक्षा में सामूह...