भागलपुर, जनवरी 21 -- भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में उत्क्रमित श्री काशी उच्च माध्यमिक विद्यालय सिया कहलगांव में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक राज ललन, मुखिया अंजू कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रवि पासवान, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त स्काउट-गाइड छात्रों को स्कार्फ, बैज, बोगल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने स्काउट के नीले झंडे तले समाज सेवा, दूसरों की सहायता और देश सेवा का संकल्प दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.