जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से आमबगान साकची में पांच दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मंगलवार को इसका समापन हुआ। यह शिविर 7 नवंबर से प्रारंभ हुआ था, जिसमें सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, डीबीएमएस, मोतीलाल नेहरू, चिन्मया विद्यालय बिष्टूपुर, राजेंद्र विद्यालय एवं एडीएल इंग्लिश स्कूल कदमा के 70 स्काउट एवं गाइड्स ने भाग लिया। शिविर में स्काउट मूवमेंट, बीपी के व्यायाम, योग, विसल सिग्नल, ड्रिल पेट्रोल गेम, रस्सी नोट्स, लेसि़ग, सेवा, फर्स्ट एड, जल संचय, अतिथि सत्कार और कम्युनिकेशन के गुर सिखाए गए। शिविर प्रधान जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में आयोजित किया गया। धीरज रंजन एवं गाइड्स कैप्टन संगीता मिश्रा एस ममतेश्वरी और स्निग्धा मुखर्जी ने बच्चों को प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.