आरा, फरवरी 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। टीएन अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (ऑटोनॉमस) हरिगांव आरा के परिसर में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में इंट्रोडक्टरी कोर्स ट्रेनिंग सफलता पूर्वक का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओ में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित विकास की गई। चेयरमैन डॉ कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कहा कि स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करता है। ऐसे कार्यक्रम चरित्र निर्माण के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उद्घाटन प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय ने स्काउटिंग और गाइडिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक दक्षता ही नहीं, बल्कि मान...