सासाराम, फरवरी 20 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का विकास करना है। प्रशिक्षक कन्हैया कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में कुर्मी क्षत्रिय उच्च विद्यालय, गौरी शंकर उच्च विद्यालय तथा द इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण सत्र संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार, टीम वर्क, स्वच्छता अभियान तथा सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों और नियमों से भी अवगत कराया जा ...