नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से धूल चटाकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत ने आखिरी सुपर सिक्स मैच में 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में 47 रन पर वैभव सूर्यवंशी (30), एरोन जॉर्ज (16) और कप्तान आयुष म्हात्रे (0) के विकेट गंवाने के बाद चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई। पाकिस्तान को भारत से बेहतर नेट रनरेट हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 33.3 ओवर में टारगेट हासिल करना था लेकिन टीम ने बैटिंग के दौरान इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाकिस्तान का 33.3 ओवर में स्कोर चार विकेट पर 167 रन था। हालांकि, भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान फरहान यूसुफ को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।'मिडिल ओवरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.