नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत ने अंडर-19 विश्वकप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि वेदांत त्रिवेदी के 68 रनों की दमदार पारी और अंतिम ओवरों में कनिष्क, एमब्रिश की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत भारत 250 के पार पहुंचने में सफल रहा। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम एक समय मैच जीतने के रास्ते पर थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 33.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच सकता था। जिसमें वह विफल रहा। भारतीय गेंदबाजों ने बे...