बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जिले में उल्लास है। भाजपाई तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के साथ जय हिंद का उद्घोष कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू के नेतृत्व में गौरा क्षेत्र के आबर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे बाजार में घूमने के बाद समय माता मंदिर पर समाप्त की गई। भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू ने कहा कि देश के सिपाही दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत से पंगा लेकर अपने लिए काल को निमंत्रण दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने जवानों को खुली छूट दे रखी है। भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह ने कहा कि देश की जनता भी समझ चुकी है कि भाजपा शासन काल में ही देश के लोग सुरक्षित हैं। जल, थल एवं वायु सेना पूरे तरीके से चौकस है। अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.