दुमका, दिसम्बर 6 -- भारत सेवाश्रम संघ पाथरा ने वार्षिक वनभोज शुक्रवार को स्थानीय नदी पर किया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वादियों के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम आश्रम के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू द्वारा सफल संचालन हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जिसकी देखरेख रणजीत राउत (योजना प्रबंधक) ने बखूब निभाई। वनभोज में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्राकृतिक वातावरण में दिन भर खूब आनंद उठाया। लजीज भोजन का सभी ने खूब आनंद लिया। मौके पर डॉ. अशोक सेनगुप्ता, सुतपा सेनगुप्ता, अरुणाभो दे और अलोक दत्ता का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...