चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- चक्रधरपुर । सिंहभूम के सांसद जोबा माझी से गुरुवार को भारत सेवाश्रम संघ जमशेदपुर के सचिव स्वामी मुक्तात्मानन्द जी महाराज ने मुलाकात कर भारत सेवाश्रम संघ चक्रधरपुर इकाई द्वारा संचालित 20 शय्या अस्पताल के लिए एक एम्बुलेंस सांसद कोष से मुहैया कराने की मांग की। गुरुवार को स्वामी मुक्तात्मानन्द जी महाराज अपने एक दिवसीय दौर पर चक्रधरपुर पहुंचे थे। इस दौरान वे सांसद जोबा माझी से उनके आवास में मुलाकात कर भारत सेवाश्रम चक्रधरपुर के 20 शय्या वाले अस्पताल में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों से मरीजों को लाने में सहूलियत के लिए सांसद कोष से एक एम्बुलेंस मुहैया कराने की मांग की। इसके अतिरित स्वामीजी ने सांसद जोबा माझी से बंदगांव प्रखंड के चम्पावा पंचायत के कुंदुरुगुटु गैर आवासीय विद्यालय को आवासीय विद्यालय में तब्दील करने के कार्य की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.