घाटशिला, फरवरी 20 -- घाटशिला। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के साझा प्रयासों से घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ाजुड़ी गांव स्थित भारत सेवाश्रम संघ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम के कुल 295 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया। जागरूकता ही बचाव है ,दवा सेवन के साथ-साथ उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय पर दवा का सेवन कर इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बीमारी के लक्षण, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.