दुमका, फरवरी 22 -- रानेश्वर। भारत सेवाश्रम संघ, पाथरा में आयोजित 20 वां वार्षिक महोत्सव रविवार को सम्पन्न हो गया। सुबह में आश्रम परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। करीब ढाई किमी दूरी तय कर कलश यात्रा मयूराक्षी नदी के महेशबथान घाट पहुंची और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल उठाया गया। कलश यात्रा में आश्रम विद्यालय के छात्रा के साथ सन्यासी भी मौजूद थे। कलश यात्रा आश्रम पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही दोपहर को आश्रम परिसर में अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया गया। दोपहर में भजन-कीर्तन के उपरांत संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी का आरती संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी देवमयानंद, स्वामी योगयुक्तानंद, नित्यव्रतानंद, स्वामी अर्णवानंद, स्वामी प्रज्ञानंद एवं स्वामी वर्धानंद सहित अन्य संन्यासीगणों ने विधिवत पूजा-अर्चना किया। दोपहर बाद कोलकाता के प्रख्...