मुरादाबाद, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक बिलारी के शाखा प्रतिनिधि चुनाव में भारत सिंह निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित हुए । भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित होने पर खुशी का इजहार किया। इसके बाद उनको प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सतवीर सिंह ने बताया गया कि पिछले दिनों शासन ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि का चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित किया था जिसके क्रम में 20 जनवरी को चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा की ओर से बिलारी क्षेत्र के गांव ढाकिया नरू निवासी चौधरी भारत सिंह ने भाजपाइयों और समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मात्र एक ही नामांकन आने के बाद चौधरी भारत सिंह को निर्विरोध बैंक शाखा प्रतिनिधि चुना जाना तय हो गया था घोषणा मंगलवार को ब्...