रामपुर, फरवरी 8 -- स्वार। स्थानीय बाजार में उस समय जाम की स्थिति बन गई जब भारत सरकार/उत्तर प्रदेश शासन लिखा एक सरकारी वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया गया और चालक मौके से नदारद हो गया। व्यस्त सड़क पर वाहन खड़े होने से कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन को लापरवाही से सड़क किनारे इस तरह खड़ा किया गया कि आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। चालक के काफी देर तक वापस न लौटने से लोगों में नाराजगी देखी गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...