बेगुसराय, नवम्बर 10 -- बेगूसराय। जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष व दिल्ली में दूरदर्शन न्यूज़ के सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट राजेश राज को भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के द्वारा हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर पत्रकार राजेश राज ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को बधाई दी है। राजेश राज ने इस सफलता को अपने दिवंगत बाबा डॉ.मेघन गोप और दिवंगत पिताजी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संपूर्ण बेगूसराय और बिहार के लिए गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.