भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश के सनातन धर्म कॉलेज में भारत सरकार और एक फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस के मौके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत बुधवार को हुई। सेमिनार में मारवाड़ी कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस विभाग के शिक्षक डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने बतौर रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने संविधान के ऐतिहासिक विकास, निर्माण प्रक्रिया और विधिक स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...