पलामू, जुलाई 3 -- मेदिनीनगर। जिले में भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए गठित केंद्रीय दल ने गुरुवार को भ्रमण किया। केंद्रीय दल ने मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डीपो का निरीक्षण किया तथा खाद्यान्न के रख-रखाव के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की। मंडल प्रबंधक आशीष कुमार को आवश्यक निदेश दिए गए। केंद्रीय दल ने चैनपुर व्यापर मंडल धान अधिप्राप्ति केंद्र, चैनपुर का निरीक्षण किया तथा 2024-25 अंतर्गत धान क्रय, धान का उठाव, किसानों को राशि भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। चैनपुर प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाममें खाद्यान्न का रख-रखाव एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चैनपुर के दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान का भी निरिक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रीय...