लखनऊ, फरवरी 14 -- वाहन चेकिंग के दौरान भारत सरकार और सचिवालय के दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर गोसाइगंज पुलिस ने एसयूवी को सीज कर दिया। उप निरीक्षक विक्रांत सिंह ने बताया कि वाहन के आगे और पीछे लाल रंग से भारत सरकार और सचिवालय का पास लगा हुआ था। एकस्यूवी में इंदिरा नगर, वैष्णवी अपार्टमेंट निवासी गाड़ी मालिक और चालक अतुल कुमार से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाए। उनके बगल वाली सीट में वैष्णवी अपार्टमेंट निवासी सचिन यादव बैठे हुए थे। दोनों लोग गाड़ी में लगे सचिवालय पास और आगे पीछे लिखे भारत सरकार के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर एसआई विक्रांत सिंह की तहरीर पर दोनों लोगो के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...