वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत संस्कृति यात्रा के दो दिवसीय आयोजन में देश के मानिंद कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन नागरी नाटक मंडली एवं कोलकाता की हिंदुस्थान आर्ट ऐंड म्यूज़िक सोसाइटी के सहयोग से 7 एवं 8 फरवरी को मंडली के कबीरचौरा स्थित मुरारीलाल मेहता प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे आरंभ होगा। इसमें प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है। यह जानकारी नागरी नाटक मंडली न्यास के अध्यक्ष डॉ.संजय मेहता, सचिव डॉ.अजीत सैगल एवं न्यासी डॉ.रतिशंकर त्रिपाठी और डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने शुक्रवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि बांसुरी वादक पद्मश्री पं.रोनू मजूमदार, वायलिन के विख्यात आचार्य पं.मैसूर मंजूनाथ, विशिष्ट गायक पं.देवाशीष डे एवं डॉ.रागिनी सरना, प्रख्यात गायिका चित्रा चौरसिया, पं.अर्नव भट्टाचार्य, ...