नई दिल्ली, फरवरी 11 -- भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में एक आंतरिक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद अमेरिका ने मंगलवार को एक फैक्ट शीट जारी कर समझौते की प्रमुख शर्तें बताईं थीं। हालांकि अब एक दिन बाद ही वाइट हाउस ने यू टर्न ले लिया है। वाइट हाउस ने समझौते की प्रमुख शर्तों में चुपचाप बदलाव कर दिया है। खास बात यह है कि नई शर्तों में लिखीं बातें भारत के हक में है। दरअसल रिलीज के एक दिन बाद अमेरिका ने फैक्टशीट के कुछ बिंदुओं में बदलाव किया है। शब्दों में भी हेरफेर किया गया है। एग्रीमेंट का सबसे अहम हिस्सा कि भारत अमेरिका से 500 बिलियन से ज्यादा के उत्पाद खरीदने के लिए 'प्रतिबद्ध' है, को बदलकर भारत इस मूल्य के अमेरिकी उत्पाद खरीदने का 'इरादा रखता है' कर दिया गया है।संशोधित दस्तावेज में क्या? अमेरिका की तरफ से जारी संशोधित दस्तावेज में कहा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.