लातेहार, अक्टूबर 14 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के पंडित दीन दयाल नगर भवन में भाजपा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत लातेहार विधानसभा का सम्मेलन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक प्रकाश राम व भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के संघर्षों को राष्ट्र निर्माण के अवसरों में बदला है। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने भूकंप से तबाह राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.