अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एकेडमिक ब्लॉक-2 के सेमिनार रूम में एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने भारत विभाजन को देश के इतिहास का सबसे बड़ा और दर्दनाक अध्याय बताया। उन्होंने कहा भारत विभाजन केवल राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि यह षड्यंत्रकारी नीतियों का परिणाम था जिसने करोड़ों लोगों को विस्थापन, हिंसा और त्रासदी झेलने पर मजबूर किया। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को संकल्पित होकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.