वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद काशी प्रांत की ओर से दारागनर स्थित डीएवी कॉलेज में प्रांतीय परिषद लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। इसमें दस टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी ने वर्माना अचीवर्स को नौ विकेट से हराकर जीत लिया। वर्माना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नितिन जायसवाल, सर्वाधिक सिक्सर आनंद बेरी, सर्वाधिक विकेट अर्चित, मैन ऑफ द सीरीज नितिन जायसवाल रहे। प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया काशी प्रांत के इतिहास में प्रथम बार प्रांतीय परिषद लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ हैं। जिसमें 11 शाखों ने मिलकर 10 टीम तैयार की। वाराणसी सिटी शाखा अध्यक्ष मनीष लोहिया ने विजयी टीम को बधाई दी। कुमार किसले, दिवेश मेहता, मनीष लोहिया, पवन गुजराती, राकेश मेहरोत्रा, ब्रह्मान...