रामगढ़, फरवरी 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा ने सांसद सामूहिक विवाह समारोह के लिए 101 जोड़ों की उपहार सामग्री सांसद मनीष जायसवाल को सौंपी। यह कार्य सिद्धू कानू मैदान में परिषद के अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद की ओर से किया गया यह सहयोग समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने परिषद के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सचिव सरदार मनमोहन सिंह लांबा ने कहा कि परिषद निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है और आगे भी समाजसेवा के कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में परिषद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.