हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवादददाता। भारत विकास परिषद हल्द्वानी शाखा ने शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व मनाया। प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार पाला मेहता, प्रांतीय संयोजक भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बक्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्धाटन किया। इस अवसर पर डॉ. मोनिका मित्तल ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उपमा सेठी, पाला मेहता ने लोहड़ी के पारंपरिक गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। शाखा सचिव डॉ. निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक मित्तल, सीमा बक्शी, सौरभ अग्रवाल, तरुण बंसल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.