उरई, जनवरी 15 -- जालौन। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दान व आध्यात्म का पर्व है।ऋतु परिवर्तन के साथ सूर्य भगवान मकर राशि में प्रवेश करते हैं। कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, संतोष सोनी, अनिल माहेश्वरी, सतीश सिंह सेंगर, गौरव गुप्ता, अभय राजावत, कुंवर सिंह यादव, डॉ भूपेंद्र पटेल, रामजी गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, रामजी अग्रवाल, सचिन पुरवार, सौरभ अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव एड आदि ने खिचड़ी वितरण में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.