रामगढ़, नवम्बर 30 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह रविवार को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल स्थित ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 51 जोड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र अग्नि के फेरे लेकर जीवन-सफर की शुरुआत की। समारोह का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति व समाजसेवी हरि कृष्ण बुधिया, विशिष्ट अतिथि विधायक रौशनलाल चौधरी, परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राज दुर्गा दत्त शर्मा मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ियों को आशीर्वचन दिया और कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। हरि कृष्ण बुधिया ने कहा भारत विकास परिषद ने समाज में सामूहिक विवाह की जो परंपरा शुरू की है, वह अद्भुत और अनुकरणीय है। ईश्वर करें कि ये 51 जोड़ियां सदैव सुखी...