सुल्तानपुर, मई 5 -- सुल्तानपुर। भारत विकास परिषद शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह रविवार की रात एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें डॉ. रजनीश मेहरोत्रा अध्यक्ष शोभित सेठ सचिव, सतबीर सिंह कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेणु भालोठिया महिला संयोजिका चयनित हुई। डॉ. सत्येंद्र गुप्त ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने गठित नई कार्यकारिणी का मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्हें समाज हीत में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश ओझा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रविंद्र भालोठिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमल सेठ, पूर्व सचिव अभय शर्मा, अरुण आर्य, विनोद लोहिया, आलोक आर्य, अनिल अग्रवाल, डॉ. डीएल गुप्ता, जगजीत सिंह छंगू, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. अंकुर सेठ, डॉ. आरएन सिं...