जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा के कार्यकारिणी गठन के लिए गुरुवार को पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संस्था अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में चुनाव कराया गया। चुनाव प्रकिया में डॉ.दिवाकर गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र अग्रहरि का नाम प्रस्तावित किया। इसका शरद साहू एवं अतुल सिंह ने अनुमोदन किया। सचिव पद के लिए संजय साहू ने संतोष अग्रहरि का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन विकाश गुप्ता एवं ध्रुव जायसवाल ने किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रभात भाटिया ने गणेश साहू का नाम प्रस्तावित किया जिसका राजेंद्र निगम एवं प्रदीप जायसवाल ने अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिला समन्वयक लोकेश कुमार ने कहा कि आने वाला सत्र संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.