लखनऊ, मार्च 22 -- भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को एफिल क्लब गोमतीनगर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सचिव कौशिक बनर्जी ने विगत वर्ष में किए गए कार्यक्रम का ब्योरा पेश किया। कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने गत वर्ष का आय व्यय विवरण दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के साथ स्वर्णिम दंपतियों का सम्मान किया गया। इस दौरान इस वर्ष के लिए निर्वाचन अधिकारी विपिन कांत ने अध्यक्ष डॉ विपिन बिहारी अग्रवाल, सचिव कौशिक बनर्जी और कोषाध्यक्ष गिरिराज किशोर को निर्वाचित घोषित किया। मदन लाल अग्रवाल की ओर से भारत विकास परिषद का परिचय देने के बाद निर्वाचित लोगों का शपथ ग्रहण के बाद सभा संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.