रांची, अगस्त 21 -- झारखंड एटीएस की टीम मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को भारत वापस लाने के लिए अजरबैजान रवाना हो गई है। एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में टीम रवाना हुई है। मयंक को 23 अगस्त को रांची लाया जाएगा। मयंक सिंह पर अलग-अलग जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग में हैं, जहां बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, और हजारीबाग सदर जैसे थानों में दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज हैं। रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह में भी मयंक पर आपराधिक मामले हैं। एटीएस के अनुसार, रायपुर और राजस्थान में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। भारत लाए जाने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।रामगढ़ के केस में किया जा रहा प्रत्यर्पण झारखंड एटीएस की लंबी और सुनियोजित कार्रवाई के कारण ही मयंक सिंह का प्रत्यर्पण संभव हो पाया। चर्चित गैंगस्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.